Trending

तलाक के बाद ऐसे करें को-पेरेटिंग

शादी में लंबा वक्त साथ गुजारने के बाद अपने पार्टनर के साथ तलाक लेना किसी के लिए भी आसान नहीं होता।

शादी टूटने का कारण चाहे कोई भी हो, ये पति-पत्नी दोनों के लिए आसान नहीं है।

तलाक और भी ज्यादा मुश्किल तब हो जाता है, जब आप एक माता-पिता की भूमिका भी निभा रहे हों।

सेपरेशन के बाद माता-पिता अलग रहते हैं, जिससे उनके लिए पेरेंटिंग और भी चैलेंजिंग हो जाती है। 

ऐसे में दूर रहकर को-पेरेंटिंग करनी होती है, जिसके लिए पेरेंट्स को कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

बच्चों के सामने कभी भी किसी भी बात को लेकर बहस या झगड़ा न करें इससे बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।

आपस के झगड़े में बच्चों को माध्यम न बनाएं। बीच में मीडिएटर बनाने से बच्चों के दिमाग पर बुरा असर होता है।

बच्चों को कभी भी अकेलापन महसूस होने न दें, उनको यह फील करवाएं कि आप उनके लिए हमेशा अवेलेबल हैं।

भले ही आप लोगों के बीच कितनी भी अनबन हो, लेकिन बच्चों से जुड़े फैसले दोनों मिलकर लें।

कभी भी बच्चों के सामने दूसरे परिवार की बुराई न करें, हमेशा अच्छी अच्छी बातें सिखाएं।

हमेशा अपने बच्चों के साथ ओपन कम्युनिकेशन रखें, उनसे सारी बात शेयर करें और उनकी बातों को भी समझें।

अगर आप एक दूसरे से अलग हो गए हैं, तो बच्चों को माता या पिता में से किसी एक से मिलने से न रोकें।

किसी भी हालत में अगर को-पेरेटिंग मुश्किल लग रही है, तो काउंसलर की सलाह लें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here