एक समय था, जब गरबा सिर्फ गुजरात में ही होता था, लेकिन देशभर में भी इसकी धूम देखने को मिलती है।
गरबा के दौरान कई बार थकान, कमजोरी, तबीयत खराब होने, चोट लग जाने जैसी समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
लगातार कई घंटे गरबा करने से एनर्जी लेवल भी कम हो सकता है। इसलिए अगर आप गरबा महोत्सव में जाना चाहते हैं तो कुछ सावधानियां बरतना जरूरी हैं।
डांस करने से कुछ समय पहले ही थोड़ी देर वाॅर्मअप कर लें, ताकि बाद में बाॅडी में दर्द न हो।
डांस के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। थोड़े-थोड़े समय पर पानी जरूर पीएं।
गरबा खेलने के दैरान हील वाली सैंडल न पहनें। इससे पैरों में दर्द हो सकता है। इसलिए कंफर्ट हमेशा लेकर चलें।
गरबा की ड्रेस काॅटन या हल्के मटेरियल की हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा। ज्यादा भारी भरकम कपड़े न पहनें।
अगर आप अपना आउटफिट देख रही हैं, तो ज्वैलरी का भी ध्यान दें। ज्यादा हैवी ज्वैलरी न पहनें और न ही चुभने वाले गहनें पहनें।
हैवी खाना खाकर गरबा न खेलें। वरना बाॅडी पर असर पढ़ सकता है या पेट में दर्द भी हो सकता है।
अगर आपका नवरात्रि का व्रत है तो इस दौरान गरबा करना अवाॅइड करें। बहुत देर तक डांस न करें। बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।
गरबा खेलने के बाद शरीर की स्ट्रैचिंग जरूर करें, इससे आपकी मसल्स को आराम मिलेगा।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें