Trending

चाय पीने का सही सलीका

चाय की चुस्कियों संग दोस्तों से गपशप आखिर किसे नहीं पसंद। लेकिन, चाय पीने का भी सलीका होता है। जानिए चाय पीते समय किन बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है।

प्याली या तश्तरी पर चाय के कप का हैंडल हमेशा 3 बजे की पोजिशन में रखें। अगर आप बाएं हाथ से चाय पीते हैं, तो कप का हैंडल 9 बजे की पोजिशन में होना चाहिए।

कप के हैंडल को तर्जनी, मध्यमा और अंगूठे से पकड़ें। उसे रिंग फिंगर और लिटिल फिंगर से सहारा दें। यह याद रखें कि कप को उसके हैंडल से पकड़ें, उसे हाथों में थामें नहीं

चम्मच हमेशा कप के पीछे प्याली पर रखें, कप के अंदर नहीं। चाय में दूध या चीनी मिलाते वक्त चम्मच को 6 बजे से 12 बजे की दिशा में धीरे-धीरे, आगे-पीछे हिलाएं, शोर न करें।

चीनी मिलाते वक्त चम्मच को कप में गोल-गोल घुमाते वक्त भंवर बनाना, चम्मच को कप से टकराना अच्छा नहीं माना जाता। कप को भी हवा में न हिलाएं।

चाय मिलाने के बाद चम्मच को चाटें या उससे स्वाद न लें, उसे वापस कप के पीछे रख दें। चाय परोसते समय कप में तीन-चौथाई चाय भरें, ताकि दूध और चीनी के लिए जगह बचे।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here