Trending

कैसे होती है
अंतरिक्ष में ग्रहों
की परेड

हमारे सौरमंडल में 8 ग्रह मौजूद हैं, जो अलग-अलग गति से सूर्य की परिक्रमा करते हैं।

जब इनमें से कुछ ग्रह एक सीध में नजर आते हैं, तो इस खगोलीय घटना को प्लैनेट परेड या प्लैनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है।

प्लैनेट परेड में सभी ग्रह वास्तव में एक लाइन में नहीं होते, बल्कि पृथ्वी से देखने पर ऐसा
लगता है।

इस साल 21 जनवरी को प्लैनेट परेड होगी, इस दौरान शुक्र, शनि, बृहस्पति, मंगल, नेपच्यून और यूरेनस एक रेखा में दिखेंगे।

शुक्र, शनि, बृहस्पति और मंगल को खुली आंखों से देखा जा सकता है, जबकि नेपच्यून और यूरेनस को देखने के लिए टेलिस्कोप की जरूरत होगी।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के अनुसार, भारत में यह प्लैनेट परेड 21 जनवरी से 13 फरवरी तक देखी जा सकेगी।

इस दौरान ग्रहों की स्थिति बदलती रहेगी, लेकिन 21 जनवरी की रात यह सबसे खूबसूरत
नजारा होगा।

21 जनवरी को शाम 7:30 बजे प्लैनेट परेड को सबसे अच्छे से देखा जा सकता है, इसे घर की छत, ऊंची बिल्डिंग या पहाड़ी इलाके से देखा जा सकता है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह प्लैनेट परेड 8 मार्च 2025 तक चलेगी। आखिरी परेड में मंगल, बृहस्पति, शुक्र, यूरेनस, नेपच्यून और बुध ग्रह शामिल होंगे।

इस दौरान आधा चांद भी आसमान में मौजूद रहेगा, जिससे नजारा और खास हो जाएगा।

प्लैनेट परेड कोई पहली बार नहीं हो रही, पिछली बार इतनी बड़ी प्लैनेट परेड 2004 में हुई थी और अगली बार यह नजारा 2040 में देखने को मिलेगा।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here