तीन दिन में
घूमें राजस्थान
Trending
तीन दिन में राजस्थान घूमना चाहते हैं
तो ऐसे बनाएं प्लान, इन मशहूर पर्यटन
स्थलों की सैर करें।
जयपुर रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से
सफर पर निकलें। यहां बस या प्राइवेट
टैक्सी से यात्रा करें।
जयपुर में आमेर का किला, बिरला मंदिर,
जंतर मंतर, हवा महल, जयगढ़ का किला
और जल महल घूम सकते हैं।
जयपुर से अजमेर लगभग
132 किलोमीटर और पुष्कर 142 किलोमीटर
की दूरी पर है। महज 3 घंटे की दूरी तय
करते आप अजमेर जा सकते हैं।
अरावली की पहाड़ियों से घिरे इस
शहर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह
(अजमेर शरीफ) जा सकते हैं। पुष्कर में
ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर है।
अजमेर से जोधपुर की दूरी लगभग
210 किलोमीटर है। साढ़े तीन घंटे का
सफर तय करके जोधपुर जा सकते हैं।
जोधपुर में मेहरानगढ़ का किला,
उम्मेद भवन पैलेस, जसवंत थड़ा, घंटा घर और
कल्याण सागर झील घूमने जा सकते हैं।
जोधपुर से बीकानेर 250 किलोमीटर
की दूरी पर है और जैसलमेर लगभग साढ़े
चार घंटे की दूरी पर 282 किलोमीटर दूर है।
आप ट्रेन या टैक्सी से यहां पहुंच सकते हैं।
बीकानेर में जूनागढ़ का किला,
प्रसिद्ध करणी माता मंदिर, गजनेर पैलेस,
लालगढ़ पैलेस घूम सकते हैं।
जैसलमेर में बड़ा बाग, गड़ीसर झील,
सैम सैंड ड्यून्स घूमने जा सकते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here