1. टाइटेनोबोआ सेरेजोनेसिस
ला गुआजिरा और कोलंबिया में पाए जाने वाले ये सांप अब तक के दुनिया के सबसे बड़े सांप थे, जो 6 करोड़ साल पहले ठंडे तापमान में न ढल पाने के कारण विलुप्त हो गए।
2. गिगेंटोफिस गार्स्टिनी
उत्तरी सहारा, अल्जीरिया और मिस्र में पाए जाने वाले एनाकोंडा जैसे ये सांप लगभग 4 करोड़ साल पहले बदलते परिवेश को न अपना पाने के कारण विलुप्त हो गए।
3. टेरोस्फेनस शूचेर्टी
पूर्वी अमेरिका, इक्वाडोर, भारत और अफ्रीका के कुछ भागों में ये सांप समुद्री वातावरण में पनपते थे। ठंडे तापमान में खुद को ढाल न पाने से करीब साढ़े 5 करोड़ साल पहले विलुप्त हो गए।
4. केलियोफिस हेच्टी
मेवारानो फॉर्मेशन, मेडागास्कर में पाए जाने वाले ये सांप क्रिटेशस काल में करीब 6.6 करोड़ साल पहले खुद को बदलते परिवेश में न ढाल पाने के कारण खत्म हो गए।
5. इओफिस अंडरवुडी
16 करोड़ साल पहले यह सांप डायनासोर के साथ धरती पर रहते थे। इसे अब तक ज्ञात सबसे पुराना सांप माना जाता है।
6. सैमोफिस ओडिसीस
शिकारी नेचर वाले ये सांप यूरेशिया और अफ्रीका में पाए जाते थे, जो मायोसीन काल में 55 लाख साल पहले विलुप्त हो गए।
7. पैलियोफिस कोलोसियस
यह विशालकाय समुद्री सांप 40 फुट तक लंबे होते थे और व्हेल जैसी विशाल मछलियों को भी खा जाते थे। ये 4 करोड़ साल पहले विलुप्त हो गए।
8. आर्कियोफिस प्रोवस
समुद्री सांपों की यह प्रजाति 4 करोड़ साल पहले इटली के मोंटे बोल्का में पाई जाती थी। यह धरती का सबसे ज्यादा कशेरुक वाला सांप था, जिसके 565 कशेरुक थे।
9. डायब्लोफिस गिलमो
जुरासिक काल काल में करीब 16 करोड़ साल पहले सांपों की यह प्रजाति अमेरिका में पाई जाती थी।
10. यूपोडोफिस डेस्कौएन्सी
यह समुद्री सांप भूमध्यसागरीय क्षेत्र टेथिस महासागर में पाया जाता था, जो क्रिटेशस काल के अंतिम समय में करीब 6.6 करोड़ साल पहले विलुप्त हो गया।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें