सबसे पहले एक कॉटन में क्लींजर लगाकर चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। फिर चेहरे को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें।
अब चेहरे पर टोनर लगाएं। टोनर के बाद अच्छी क्वालिटी का फेस सीरम लगाएं।
मेकअप शुरू करने से पहले मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
स्किन ड्राई है तो ऑइल बेस्ड मॉइश्चराइजर और अगर ऑइली है तो जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करें।
मेकअप शुरू करने के लिए फेस पर प्राइमर लगाएं। प्राइमर के बाद फाउंडेशन को छोटे-छोटे डॉट्स के रूप में पूरे चेहरे पर लगाएं।
फिर उंगलियों से टैप करते हुए इसे चेहरे पर ब्लेंड करें। चेहरे के दाग-धब्बे, डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए कंसीलर का इस्तेमाल करें।
सबसे अंत में कॉम्पैक पाउडर लगाएं। अब आप लिप्स्टिक और काजल लगाएं।
हाइलाइट करने के लिए ब्लश का इस्तेमाल कर सकते हैं। मेकअप पूरा होने के बाद उसे सेट करने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल करें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें