Trending

जनसंख्या पर किन चीजों का पड़ता है असर?

जहां एक तरफ दुनिया की कुल आबादी बढ़ते जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ विकसित देशों में आबादी घट रही है।

संयुक्त राष्ट्र की वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्टस 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक सदी की अंत तक सबसे ज्यादा जनसंख्या वृद्धि दर वाले देशों की जनसंख्या भी घटने लगेगी।

किसी देश की जनसंख्या कितनी बढ़ेगी क्या कितनी घटेगी, ये कई सारे अलग-अलग कारकों पर निर्भर करता है, जैसे, जन्म दर और मृत्यु दर।

जन्म दर यानी हर 1000 लोगों की आबादी पर साल भर में कुल कितने शिशु जन्म ले रहे हैं और मृत्यु दर यानि हर 1000 लोगों की आबादी पर साल भर में कितनी मौतें हो रही हैं।

प्रजनन दर जो कि एक महिला द्वारा उसके प्रजनन वर्षों के दौरान पैदा हुए बच्चों की औसत संख्या का माप है, जनसंख्या में आने वाले ट्रेंड का अनुमान लगाने का एक महत्वपूर्ण कारक है।

जनसंख्या कई सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक कारकों से प्रभावित होती है, जो सीधे-सीधे जन्म दर को प्रभावित नहीं करते। जैसे, लोगों की शिक्षा स्तर और सरकार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में खर्च।

विकसित देश, विकसित हो रहे देश के की तुलना में जनसंख्या की बढ़ोतरी को बेहतर तरीके से सपोर्ट कर सकते हैं, क्योंकि वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था विकासशील देशों की तुलना में बेहतर है।

अगर विकासशील देशों में अचानक से जनसंख्या बढ़ोतरी हो जाए, तो देश की अर्थव्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर उस बढ़ोतरी को सपोर्ट नहीं कर पाएगी। जिससे देश में गरीबी बढ़ने लगेगी।

किसी भी देश में आबादी की हल्की सी बढ़ोतरी को अच्छा माना जाता है। वहीं, अचानक से हुई अत्यधिक बढ़ोतरी खाद्य संकट और बेरोजगारी जैसे संकट पैदा करती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here