वह राष्ट्रपति, जिसे दुनिया कहती थी कसाई

Trending

45 साल पहले ईरान में इस्लामिक क्रांति हुई और वहां के शाह को सत्ता से बेदखल कर दिया गया।

क्रांति के इस दौर में वहां एक ऐसे कट्टरपंथी नेता ने जन्म लिया, जिसे दुनिया ने जल्लाद और कसाई जैसे नाम दिए।

दिल को दहला देने वाली यह कहानी है हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की।

1960 में ईरान के पवित्र शहर मशहद में जन्मे इब्राहिम 5 साल के थे, जब उनके पिता गुजर गए।

उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और कई आंदोलनों में भी हिस्सा लिया। इस्लामिक कानून के जानकार बन गए।

1979 की क्रांति के बाद उनकी करीबी ईरान के राष्ट्रपति आयतुल्लाह रुहोल्ला खामेनई से हो गई।

20 साल के इब्राहिम रईसी को ईरान के कराज शहर को महाअभियोजक बना दिया गया।

इब्राहिम को खामनेई से प्रशिक्षण मिलता रहा। 25 साल की उम्र में वह ईरान के डिप्टी प्रॉसिक्यूटर बन गए।

इब्राहिम रईसी की तरक्की यहीं नहीं रुकी, वह जज बने और खुफिया कमेटी में शामिल हो गए।

बताया जाता है कि इस कमेटी ने करीब 5 हजार महिला और पुरुष कैदियों को फांसी पर लटका दिया।

इसकी वजह से इब्राहिम को 'तेहरान का कसाई' और उनकी कमेटी को 'डेथ कमिटी' कहा जाने लगा।

2019 में अमेरिका ने कट्टरपंथी विचारधारा वाले इब्राहिम रईसी पर प्रतिबंध लगा दिया था।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here