वीनस यानी शुक्र ग्रह हमारी पृथ्वी का जुड़वां ग्रह कहा जाता है। इस प्लैनेट पर भारत के पहले अभियान को पूरा करने के लिए इसरो जुट गया है।
शुक्र को धरती का जुड़वां ग्रह कहे जाने की कई वजहें हैं। दरअसल, इस प्लैनेट की बहुत सी चीजें पृथ्वी से मिलती-जुलती हैं।
साइज और स्ट्रक्चर के मामले में शुक्र ग्रह लगभग पृथ्वी के जैसा ही है।
यह भी माना जाता है कि धरती की तरह ही शुक्र पर भी कभी पानी था, लेकिन अब यह सूखा और धूल से भरा ग्रह बन गया है।
लेकिन, शुक्र ग्रह और पृथ्वी में कई बड़े अंतर भी हैं। वीनस की सतह का तापमान लगभग 462 डिग्री सेल्सियस है।
इसके इतने गर्म होने की एक वजह इसका सूर्य के करीब होना भी है। वीनस सूरज के सबसे नजदीक दूसरा ग्रह है। सूर्य से शुक्र की दूरी 108 मिलियन किमी है।
शुक्र ग्रह के वायुमंडल में सल्फ्यूरिक एसिड के बादल रहते हैं। इन बादलों की मोटाई 70 किमी तक होती है।
वीनस ग्रह उल्टा घूमता है। इसका मतलब है यहां सूर्य पश्चिम में उगता है और पूर्व में अस्त होता है।
शुक्र ग्रह के दिन और रात पृथ्वी की तुलना में काफी लंबे होते हैं। दरअसल, वीनस अपनी धुरी पर बहुत धीमे घूमता है।
इसी वजह से शुक्र ग्रह का एक दिन पृथ्वी के 243 दिनों के बराबर होता है। यानी, जितने वक्त में शुक्र ग्रह पर आपका एक दिन बीतेगा, उतने में पृथ्वी प र8 महीने बीत चुके होंगे।
शुक्र ग्रह और भारत के पहले शुक्र मिशन से जुड़ी हर एक जानकारी दैनिक भास्कर पर विस्तार से पढ़ें। क्लिक करें:
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें