क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ी कौन सी है और कहां पाई जाती है?
दुनिया की सबसे बड़ी मकड़ी का नाम गोलिएथ बर्डईटर है, जो वेनेजुएला और ब्राजील सहित उत्तरी दक्षिण अमेरिका के जंगलों और दलदले इलाकों में पाई जाती है।
टारेंटुला प्रजाति की इस मकड़ी का वजन 175 ग्राम तक और लंबाई करीब 5 इंच तक होती है, जबकि इसके पैर 12 इंच तक फैल सकते हैं।
खास बात यह है कि यह भयानक मकड़ी पेड़ों पर जाल नहीं बुनती, बल्कि जमीन के नीचे बिल खोद कर रहती है।
गोलिएथ बर्डईटर घातक शिकारी होती है, लेकिन अपने नाम के मुताबिक यह पक्षियों का शिकार आमतौर पर नहीं करती।
दुनिया की यह सबसे बड़ी मकड़ी कीड़े, चूहे, सांप, मेंढक और छिपकलियों को अपने जाल में फंसाकर तड़पाती है, फिर बड़े चाव से खाती है।
यह मकड़ी बहुत जहरीली भी होती है। अगर यह काट ले तो अस्पताल में इलाज भी करना पड़ सकता है।
गोलिएथ बर्डईटर के शरीर पर कांटेदार रोएं होते हैं, जो चुभ जाएं तो जल्दी नहीं निकलते और भयंकर खुजली और जलन की वजह बनते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें