Trending

जब इंसानों ने किया एमू पक्षियों से युद्ध

इंसानों का इंसानों से युद्ध तो सदियों से होता रहा है, लेकिन करीब 100 साल पहले एक बार उन्हें एमू पक्षियों के खिलाफ भी सेना उतारकर जंग छेड़नी पड़ी।

दरअसल, 1932 में ऑस्ट्रेलिया में एमू फसलों को बहुत बर्बाद कर रहे थे। वहां के किसान अपनी फसलों पर एमू के आक्रमण से परेशान थे।

इस बर्बादी को रोकने के लिए सरकार ने मिलिट्री ऑपरेशन चलाया। जिसमें सैनिकों और एमू के बीच युद्ध हुआ।

एमू को मारने के लिए ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने मशीन गन से लैस सैनिकों को भेजा। मीडिया ने इस ऑपरेशन को "एमू वॉर" नाम दिया।

एमू तेज, फुर्तीले और छोटे-छोटे समूहों में बिखरे हुए थे, जिससे उन्हें निशाना बनाना मुश्किल हो गया।

सैनिकों ने 2,500 से अधिक राउंड गोला-बारूद का इस्तेमाल किया, लेकिन केवल 1,000 एमू ही मारे गए।

6 दिन तक ऑपरेशन चलाने के बाद आखिर में सरकार ने जंग बंद करने की घोषणा की, लेकिन इस कसरत का कोई खास असर नहीं दिखा।

एमू के खिलाफ यह युद्ध ऑस्ट्रेलिया के लिए राष्ट्रीय मनोरंजन भर बनकर रह गया, जिसका मजाक उड़ातीं फिल्में भी बनीं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here