भारत पर आक्रमण करने वाला फारसी राजा डेरियस प्रथम दारा प्रथम के नाम से भी जाना जाता है।
दारा प्रथम अकेमेनिड वंश का शासक था। जिसने अपने साम्राज्य का विस्तार भारतीय उपमहाद्वीप तक किया।
डेरियस-I का जन्म 550 ईसा पूर्व में तब के फारस और आज के ईरान में हुआ था। 28 की उम्र में विद्रोहों से जूझते हुए वह सिंहासन पर बैठा।
दारा प्रथम के शासनकाल को फारसी साम्राज्य का स्वर्ण युग कहा जाता है। उसने अपने साम्राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ कर फारस का विस्तार किया।
अपने साम्राज्य का विस्तार करने और धन लूटने के लिए उसने 518 ईसा पूर्व में में भारत पर आक्रमण किया।
उसने हिंदूकुश पर्वत के रास्ते में आने वाले गांधार क्षेत्र (पाकिस्तान और अफगानिस्तान) पर आक्रमण कर उत्तर-पश्चिम भारत पर कब्जा कर लिया।
गांधार फारसी साम्राज्य का 20वां प्रांत बना। उस समय गांधार भारत के सबसे समृद्ध प्रांतों में से एक था।
डेरियस ने सिंधु नदी के तट पर स्थित प्राचीन हड़प्पा और मोहनजोदारो शहरों को लूटकर नष्ट कर दिया।
भारत के एक बड़े हिस्से पर कब्जा करने के बाद फारस और भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिला।
डेरियस के बाद उसके बेटे ने भी भारत पर हमला करने की कोशिशें कीं, लेकिन यूनानियों से युद्ध में उलझे होने के कारण वह सफल नहीं हो पाया।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें