जरा सी उमस और गर्मी से परेशान होते ही लोग ठंडे, बर्फीले इलाकों में घूमने चले जाते हैं।
लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि तपती पृथ्वी ने जब पहली बार ठंडक का एहसास किया, पहली बार बर्फ गिरी, तो वह करोड़ों साल तक जमी रही।
करीब 4 अरब साल पहले धरती का अधिकतर हिस्सा पानी में डूबा हुआ था, लेकिन गर्मी बहुत ज्यादा थी। ऑक्सीजन की बजाए हर तरफ मीथेन गैस भरी हुई थी।
2 अरब साल तक धरती ऐसी ही रही। इसी दौरान पृथ्वी पर पहला जीव आया- स्ट्रोमेटोलाइट्स बैक्टीरिया, जिन्हें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत नहीं थी।
करीब 2.4 अरब साल पहले फिर पृथ्वी पर वातावरण बदलने लगा। उस समय सूरज की रोशनी आज के मुकाबले काफी कम थी। धरती पर ठंड बढ़ने लगी।
अथाह पानी से भरे महासागर जमने लगे। पर्वतों से लेकर घाटियां और मैदान तक, हर तरफ सिर्फ बर्फ ही बर्फ दिखने लगी।
यह धरती का सबसे पहला और सबसे लंबा हिमयुग था, जिसे हुरोनियन हिमयुग के नाम से जाना जाता है।
30 करोड़ साल तक पूरी पृथ्वी सफेद बर्फ के गोले में बदल गई। इस दौरान वातावरण में मीथेन गैस खत्म होने लगी। ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ने लगी।
बर्फ से ढंकी इस धरती पर सभी एककोशिकीय जीव खत्म हो गए। वे ऑक्सीजन नहीं झेल पाए।
पुराने जीवों के खत्म होने के बाद नए जीवों का विकास हुआ, जिन्हें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती थी।
हुरोनियन के बाद धरती पर और 4 हिमयुग आए- क्रायोजेनियन, एंडियन-सहारा, लेट पैलियोजोइक और क्वाटर्नेरी। इनमें से कुछ बहुत भयंकर थे।
आखिरी हिमयुग करीब 20,000 साल पहले चरम पर था, जो 12,000 साल पहले खत्म हुआ।
इन्हीं हिमयुगों की वजह से आज भी भारत का उत्तरी हिस्सा, अंटार्कटिका और ग्रीनलैंड बर्फ की मोटी तह से ढंके हुए हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें