हत्यारा, जिसे इंजेक्शन से मिली मौत की सजा

Trending

सजा-ए-मौत देने के लिए दुनियाभर में फांसी समेत कई तरीके आजमाए जाते हैं।

इन्हीं तरीकों में से एक है अपराधी को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की नींद सुला देना।

7 दिसंबर 1982 को अमेरिका में पहली बार किसी हत्यारे को जहरीला इंजेक्शन लगाकर उसे मौत की सजा दी गई थी।

जहरीले इंजेक्शन से मृत्युदंड पाने वाले इस पहले अपराधी का नाम चार्ल्स ब्रुक्स जूनियर था।

चार्ल्स और उसके साथ वुडी लाउड्रेस को एक ऑटो मैकेनिक डेविड ग्रेगरी की हत्या का दोषी पाया गया।

चार्ल्स और वुडी दोनों को ही मौत की सजा दी गई, लेकिन बाद में वुडी की सजा कम हो गई।

जिस व्यक्ति ने ब्रुक्स को जहरीला इंजेक्शन लगाकर मौत की सजा दी, उसके पास डॉक्टर या ऐसी कोई भी डिग्री नहीं थी।

इंजेक्शन लगते ही ब्रुक्स का दिमाग और शरीर सुन्न पड़ गया। उसे लकवा मार गया और थोड़ी देर में उसके दिल की धड़कनें रुक गईं।

इससे पहले दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी में नाजी कैदियों को जहरीले इंजेक्शन लगाकर उनकी जान ले लेते थे।

अमेरिका के साथ ही चीन, थाईलैंड, वियतनाम समेत दुनिया के कई देशों में जहरीला इंजेक्शन लगाकर मृत्युदंड देने का प्रावधान है।

हालांकि, मौत की सजा देने के इस तरीके का बहुत विरोध भी होता है, उसके बावजूद इन देशों में इस तरीके को सही माना जाता है।

इस जहरीले इंजेक्शन में ऐसी दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है, जिनसे इंसान गहरी बेहोशी में चला जाता है और उसे मरते वक्त दर्द नहीं होता।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here