यात्रियों को छोड़
विमान से उतर गए
पायलट
Trending
देशभर में हो रहे मौसम परिवर्तन का
असर एयर ट्रैफिक पर नजर
आ रहा है।
मौसम की वजह से बुधवार रात दिल्ली जा
रहे 10 विमानों को जयपुर एयरपोर्ट पर
डायवर्ट किया गया।
मौसम खराब होने के कारण ये सभी विमान
जयपुर एयरपोर्ट से भी उड़ान नहीं
भर सके।
इसके बाद पायलट और स्टाफ ड्यूटी
आवर्स खत्म होने की वजह से विमान से
उतर गए, जिससे विमानों में मौजूद करीब
800 यात्रियों को परेशानी का सामना
करना पड़ा।
इस दौरान यात्रियों को फ्लाइट में ही
बिठाए रखा गया। इस बीच फ्लाइट स्टाफ
के ड्यूटी आवर्स पूरे हो गए। उन्होंने
फ्लाइट छोड़ दी।
इसके बाद यात्रियों को जयपुर एयरपोर्ट पर
सुबह तक इंतजार करना पड़ा। एयरपोर्ट ऑफिशियल्स के अनुसार फ्लाइट स्टाफ
सिर्फ निर्धारित वक्त तक ही काम
कर सकता है।
वर्किंग आवर्स पूरे होने के बाद ही
फ्लाइट के स्टाफ ने विमान छोड़े थे।
यह डीजीसीए की गाइडलाइन के
अनुरूप ही है।
लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें
Click Here