Trending

वसंत में खिलने
वाले 10 प्रमुख फूल

1. पलाश
चमकीले नारंगी-लाल रंग का यह फूल वसंत का प्रतीक है। यह भौंरे, पक्षियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करता है। इसे फ्लेम ऑफ द फॉरेस्ट भी कहते हैं।

2. सेमल
लाल रंग के ये बड़े फूल बिना पत्तों वाली टहनियों पर खिलते हैं। ये फूल गर्मी के आगमन का संकेत देते हैं।

3. गेंदे का फूल
चमकीले पीले, नारंगी और मैरून रंग के गेंदा बहुत पॉपुलर है। सुगंध से भरे ये खूबसूरत फूल मंदिर से लेकर घर तक को सजाने में इस्तेमाल होते हैं।

4. हरसिंगार
सुगंधित सफेद फूल नारंगी डंठल के साथ रात में खिलते हैं। ये फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं।

5. मोगरा
छोटे, तारे जैसे ये तीव्र सुगंधित सफेद फूल गुच्छों में खिलते हैं। इस फूल का इस्तेमाल इत्र, मालाओं और पारंपरिक भारतीय समारोहों में होता है।

6. बोगनवेलिया
कागज जैसे गुलाबी, बैंगनी, लाल या सफेद रंग के ये फूल गुच्छे में खिलते हैं। ये दीवारों और बाड़ों को सजाने के काम आते हैं। ड्राई वेदर में ये खूब फलते-फूलते हैं।

7. गुलबहार
सफेद, पीले या गुलाबी रंग के फूल, मध्य में डिस्क के साथ खिलते हैं, जो शुद्धता और मासूमियत का प्रतीक हैं।

8. गुड़हल
बड़े और घंटी जैसे आकार के लाल, गुलाबी या पीले फूल पवित्र माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल पूजा और औषधि के रूप में किया जाता है।

9. गुलाब
लाल, पीला, सफेद और विभिन्न रंगों के ये सुगंधित फूल प्रेम और सुंदरता के प्रतीक होते हैं। इसका इस्तेमाल माला और  सजावट में होता है।

10. चंपा
सुगंधित, मोम जैसे सफेद या पीले फूल मंदिरों और बगीचों में पाए जाते हैं, जो भक्ति और शांतिदायक सुगंध के लिए प्रसिद्ध हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here