अगर आप भी रेलवे में लंबी दूरी की यात्रा करते हैं तो यह खबर आपके काम की है, क्योंकि रेलवे की तरफ से कई ऐसी सुविधाएं दी जाती हैं, जो कम ही लोगों को पता होती है। तो आइये जानते हैं ।
1. होटल
रेलवे की तरफ से कन्फर्म टिकट वाले लोगों को हॉस्टल में ठहरने की सुविधा दी जाती
है। हालांकि, इसके लिए 24 घंटे के लिए
150 रुपये का भुगतान करना होता है।
2. फ्री इलाज
किसी भी इमरजेंसी में फ्री इलाज की व्यवस्था भी रेलवे की तरफ से की जाती है। ट्रेन में
यदि आप अस्वस्थ महसूस करते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर मदद मांग सकते हैं।
3. लॉकर रूम
रेलवे की तरफ से सामान सुरक्षित रखने के लिए यात्रियों को लॉकर रूम की भी सेवा दी जाती है। ऐसे में आप कम बजट में भी अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं।
4. वेटिंग रूम
ट्रेन लेट होने पर आप आराम से आईआरसीटीसी के वेटिंग रूम में रेस्ट कर सकते हैं। यहां एसी और नॉन एसी दोनों तरह के वेटिंग रूम होते हैं।
5. बीमा
रेलवे की तरफ से यात्रियों को 5 लाख रुपये तक का बीमा भी दिया जाता है। हालांकि, इसके लिए आपके टिकट में 45 पैसा जोड़ दिए जाते हैं।
6. WIFI
इंटरनेट आज की डेट में हर रेलवे स्टेशन पर मिल ही जाता है। ऐसे में आप भी फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं।
7. खाने की सुविधा
यात्रियों को खाने की सुविधा मिलती हैं। हालांकि, इसके पैसे देने होते हैं, लेकिन
कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिनमें खाना मुफ्त दिया जाता है। इसकी भी कुछ शर्तें होती हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें