आमिर खान की तरह
कैसे बनें एक्स के दोस्त?

Trending

पिछले दिनों आमिर खान अपनी बेटी
इरा खान की शादी में एक्स वाइफ
किरण राव को किस करते हुए नजर आए।

एक इंटरव्यू में आमिर ने कहा कि वह
अपनी एक्स वाइफ रीना दत्त और किरण राव
का सम्मान करते हैं और हफ्ते में 1 दिन
दोनों से जरूर मिलते हैं।

सेलिब्रिटीज की तरह आम लोग भी अपने एक्स
पार्टनर से दोस्ती बरकरार रख सकते हैं लेकिन
अधिकतर तलाक के बाद नफरत ही करते हैं।

तलाक के बाद एक्स के लिए मन से
कड़वाहट निकालनी है तो माफ करना सीखें।
जब ऐसा करेंगे तो नफरत भी दूर होगी।

एक्स पार्टनर को दोषी ठहराने की बजाय
यह सोचें कि आप एक-दूसरे से अलग हैं और
आपकी सोच मेल नहीं खाती।

सेलेब्रिटी तलाक के बाद भी अपने बच्चों के
साथ कभी डिनर तो कभी छुट्‌टी मनाते दिखते हैं।
आम लोग भी ऐसा कर सकते हैं।

बच्चों के मामलों में एक्स पार्टनर की
राय को जरूर शामिल करें। पेरेंट्स को
साथ देख बच्चे भी खुश रहते हैं।

एक-दूसरे की रिस्पेक्ट करें और हर
खास मौकों पर शुभकामनाएं भेजें।
फैमिली फंक्शन में भी बुलाएं।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here