Trending

गर्मी में बच्चों के लिए 8 फन एक्टिविटीज

गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को घर पर रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कुछ टिप्स से आप उनकी छुटि्टयों को मजेदार बना सकते हैं।

1. पानी की मस्ती
बालकनी या आंगन में एक छोटा टब भरकर उन्हें खेलने दें। वे पानी के साथ खूब मस्ती करेंगे।

2. इनडोर कैंपिंग
बाहर बहुत गर्मी है, तो घर के अंदर ही कैंपिंग का मजा लें। कमरे में चादर और कुर्सियों की मदद से एक छोटा सा तम्बू बनाएं। अंदर स्नैक्स, किताबें, खिलौने रखें।

3. रंगों की दुनिया
बच्चों को रंग बहुत पसंद होते हैं। उन्हें रंग, ब्रश दें और उनकी कल्पना को कैनवास पर उतारने दें। आप उन्हें मिट्टी के बर्तन या पुराने डिब्बों को रंगने के लिए भी दे सकते हैं।

4. किचन की ट्रेनिंग
बच्चों को कुछ आसान रेसिपी जैसे सैंडविच बनाना, नींबू पानी घोलना या फ्रूट सलाद तैयार करना सिखाएं।

5. कहानियों का खजाना
बच्चों को कहानियां सुनना और सुनाना दोनों पसंद होता है। आप उन्हें मजेदार कहानियां सुनाएं और उन्हें भी कहानियां सुनाो को कहें। इससे उनकी कल्पना शक्ति बढ़ेगी।

6. पौधों से दोस्ती
बच्चों को प्रकृति से जोड़ना बहुत जरूरी है। उन्हें घर के छोटे से बगीचे में या गमलों में पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए कहें।

7. आर्ट–क्राफ्ट
घर पर बेकार पड़ी चीजों जैसे पुराने अखबार, कार्डबोर्ड, और बटन से क्रिएटिव चीजें बनाने को कहें।

8. बोर्ड गेम्स खेलें
बच्चों और बड़ों दोनों को बोर्ड गेम्स पसंद आते हैं। छुट्टियों में परिवार के साथ बोर्ड गेम्स खेलने से सबका मनोरंजन होगा और बाॅन्डिंग भी बढ़ेगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here