क्या RSS दूसरे मंदिरों के लिए भी आंदोलन करेगा?

Trending

भारत की आजादी के बाद शुरुआती दौर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामजन्मभूमि आंदोलन से दूर था।

शुरू में संघ ने 2 मुद्दों पर जोर दिया, स्वदेशी उत्पादों का प्रचार और गौहत्या पर प्रतिबंध।

लेखक वॉल्टर एंडरसन और श्रीधर डामले के मुताबिक अयोध्या में रामजन्मभूमि अखाड़ों के साधुओं का आंदोलन था। 

RSS के दूसरे सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर का मानना था कि आंदोलन हानिकारक गतिविधि है।

1973 में बालासाहब देवरस संघ प्रमुख बने। इसके बाद RSS जेपी आंदोलन और रामजन्मभूमि आंदोलन में शामिल हुआ।

1984 में संघ ने 40 ट्रकों पर तालों में बंद रामलला के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए और पूरे उत्तर प्रदेश में घुमाया।

RSS के चौथे सरसंघचालक रज्जू भैया का कहना था कि मुस्लिम अगर हमें तीन जगह- 'अयोध्या, मथुरा और काशी' दे दें, तो हिंदू उन पर शक करना छोड़ देंगे।

जून 2022 में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘रामजन्मभूमि आंदोलन में हम अपनी प्रकृति के विरुद्ध किसी ऐतिहासिक कारण से शामिल हुए, लेकिन अब भविष्य में संघ किसी मंदिर आंदोलन में नहीं शामिल होगा।’

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद और मंदिर के विवाद के बारे में मोहन भागवत ने कहा कि ज्ञानवापी के बारे में हमारी कुछ श्रद्धाएं हैं। परंतु हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना?

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here