Trending

दिमाग को कंप्यूटर की तरह तेज कर
देंगे ये गेम्स

इस भागदौड़ से भरे जीवन में बच्चे हो या जवान सभी का दिमाग स्लो होते जा रहा है।

हर चीज मोबाइल और कंप्यूटर पर होने के कारण सभी की मेमोरी पावर भी कम
 होती जा रही है।

डिजिटल युग से पहले सभी ऐसे खेल खेलते थे, जिनसे दिमाग तेज बना रहता था और कोई भी बात वर्षों तक याद रहती थी।

जानिए ऐसे गेम्स के बारे में जो आपके दिमाग को बना देंगे कंप्यूटर की तरह तेज।

सुडोकु
आपने अखबारों और मैगजिन में कभी ना कभी सुडोकु देखा ही होगा। यह
एक नम्बर से जुड़ा गेम है।

इसमें नंबरों को अरेंज करना होता है। इस गेम से आपकी यादश्त मजबूत होगी और दिमाग एक्टिव होकर काम करेगा।

शतरंज
शतरंज जितना ही पुराना गेम है उतना ही दिमाग को तेज बनाने वाला भी है। इसे बहुत सोच समझकर खेला जाता है।

किस चाल का क्या असर होगा, यह सोचकर खेलने से दिमाग तेज और एक्टिव होता है।

स्क्रैबल
बच्चों के दिमाग को तेज करना है तो यह गेम जरूर खिलवाएं। इस गेम से खेल-खेल में बच्चों से पढ़ाई भी कराई जा सकती है। यह बच्चों की तार्किक शक्ति को भी तेज करेगा।

क्रॉसवर्ड
सोचने की क्षमता को बढ़ाना है तो ये गेम आपके लिए ही है। इसके साथ आपकी यादाश्त और एकाग्रता में भी सुधार होगा।

रुबिक क्यूब
यह गेम कई लोगों को मुश्किल लगता है, लेकिन यह ओपन एंडेड पजल गेम आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

इस गेम से आप प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स भी सिख सकते हैं। लगातार प्रैक्टिस आपको इस गेम का मास्टर बना देगी।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here