Trending

क्या आपको भी
 गेहूं का आटा
 नहीं पचता?

क्या आपको पता है, भारत में 60–80 लाख लोग ग्लूटेन इनटॉलरेंट हैं, लेकिन इनमें से ज्यादातर को इसका एहसास भी नहीं होता।

ग्लूटेन क्या है? यह गेहूं, जौ जैसे अनाज में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जिसे कुछ लोगों के लिए पचाना मुश्किल होता है।

ग्लूटेन इनटॉलरेंस से पेट दर्द, गैस, डायरिया और सीलिएक डिजीज जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जो धीरे-धीरे गंभीर
 रूप ले सकती हैं।

अब ग्लूटेन फ्री डाइट एक सुरक्षित और पोषणयुक्त विकल्प बन चुकी है, जिसमें कई पौष्टिक और फाइबर से भरपूर अनाज शामिल हैं।

ज्वार में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो पाचन सुधारते हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं।

बाजरा आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है, जो डायबिटीज कंट्रोल और हार्ट हेल्थ के लिए उपयुक्त माना जाता है।

मक्का में आंखों की सेहत के लिए जरूरी एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। यह पाचन में हल्का और ऊर्जा से भरपूर होता है।

रागी फाइबर, आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो हड्डियों को मजबूत और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में सहायक है।

क्विनोआ में सभी आवश्यक अमीनो एसिड होते हैं। यह वजन कंट्रोल और हृदय स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन ग्लूटेन फ्री अनाज है।

कुट्टू और राजगिरा भी ग्लूटेन फ्री विकल्प हैं, जो सूजन कम करने, पाचन सुधारने और हड्डियों को मजबूत करने में मदद करते हैं।

ब्राउन राइस में अधिक फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो दिल और पाचन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माने जाते हैं।

ग्लूटेन फ्री अनाज सिर्फ एलर्जी वालों के लिए नहीं, बल्कि हर किसी के लिए सेहतमंद और पोषण से भरपूर विकल्प हो सकते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here