पिछली कुछ सदियों में विज्ञान ने दुनिया बदलकर रख दी है। इसमें गणितज्ञों का भी बहुत योगदान रहा है। जानिए दुनिया के ऐसे ही 10 महान गणितज्ञों के बारे में।
1. कार्ल फ्रेडरिक गॉस
साल: 1777–1855
क्या किया: विद्युत के गणितीय सिद्धांत के संस्थापक। अंकगणित, सांख्यिकी, विश्लेषण, और रेखागणित में योगदान।
2. आइजैक न्यूटन
साल: 1643–1727
क्या किया: गुरुत्वाकर्षण का नियम और गति के सिद्धान्त की खोज।
3. लियोनहार्ड यूलर,
साल: 1707–1783
क्या किया: ज्यामिति, कलन, यांत्रिकी और संख्या सिद्धांत में योगदान दिया।
4. जॉर्ज कैंटर,
साल: 1845–1918
क्या किया: सेट थ्योरी के संस्थापक। कार्डिनल नंबरों की खोज की।
5. एंड्रयू विल्स
साल: 1953
क्या किया: फर्मेट का आखिरी प्रमेय सिद्ध किया।
6. पियरे-साइमन लाप्लास
साल: 1749–1827
क्या किया: सौर मंडल की स्थिरता और चुंबकीय, विद्युत और ऊष्मा तरंग प्रसार के सिद्धांत की जांच के लिए प्रसिद्ध।
7. हेनरी प्वांकेरे
साल: 1854–1912
क्या किया: बीजीय टोपोलोजी का निर्माता, नंबर थ्योरी, कॉम्प्लेक्स एनालिसिस में योगदान।
8. डेविड हिल्बर्ट
साल: 1862-1943
क्या किया: बीजगणित, संख्या सिद्धांत, गणितीय भौतिकी, अपरिवर्तनीय सिद्धांत में योगदान।
9. कर्ट गोडेल
साल: 1906–1978
क्या किया: अपूर्णता प्रमेयों और सेट थ्योरी में योगदान के लिए जाने जाते हैं।
10. श्रीनिवास रामानुजन
साल: 1887–1920
क्या किया: पाई (π) के लिए सूत्र विकसित किए, इनफिनिट सीरीज, मैथमेटिकल एनालिसिस, नंबर थ्योरी में योगदान।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें