एक साल तक
शारीरिक संबंध न
बने तो तलाक

Trending

हिंदू मैरिज एक्ट की धारा 13(B) के अनुसार,
कोई भी विवाह आपसी सहमति से तोड़ा जा
सकता है लेकिन इसकी कुछ शर्तों को
पूरा करना जरूरी है। 

पति-पत्नी पिछले 1 साल से साथ-साथ
नहीं रहे हों। इस बीच दोनों के बीच शारीरिक
संबंध नहीं बने हों। अगर ऐसा होता है तो
आपसी सहमति से तलाक नहीं हो सकता। 

अगर ये दोनों ग्राउंड्स हैं तो पिटिशन फाइल
की जा सकती है। हालांकि कोर्ट पिटिशन
फाइल करने के 6 महीने बाद की तिथि
लगाती है। 

इस बीच पति-पत्नी के बीच संबंधों को
सुधारने का मौका दिया जाता है। कोर्ट
भी इसमें मध्यस्थता कर सकता है। 

अगर तब भी बात नहीं बनती है तो
कोर्ट तलाक की अनुमति दे देगा।

कोई भी पिटिशिन शादी के एक साल
के दौरान फाइल नहीं की जा सकती। यानी
शादी के दूसरे वर्ष में ही कोई तलाक
की अर्जी दे सकता है। 

हालांकि विवाह शून्य करने में ये शर्त
लागू नहीं है। यानी शादी के एक साल के
भीतर भी कोई विवाह शून्य कराने का
आवेदन दे सकता है। 

हिंदू मैरिज एक्ट (HMA) 1955 की
धारा 13 (1) इस बात की व्यवस्था करती है
कि किन-किन परिस्थितियों में तलाक
हो सकता है। 

किन्हीं कारणों से शादी नहीं चल पा रही,
पति-पत्नी के रिश्तों में प्रगाढ़ता नहीं है
HMA केवल इस आधार पर तलाक
की अनुमति नहीं देता। 

सुप्रीम कोर्ट की एक बेंच ने यह कहा है कि
वैसे जोड़े जिनका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं
चल रहा और वह सहमति से अलग होना
चाहते हैं, तो उन्हें अनुमति मिलनी चाहिए। 

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा
कि यदि पति-पत्नी के बीच बनी खाई
को पाटा नहीं जा सकता तो अनुच्छेद
142 के तहत तलाक दिया जा सकता है। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here