मैच मोमेंट्स GT VS CSK

Trending

आईपीएल 2024 के 59वें मुकाबले में गुजरात ने CSK को 35 रन से हराया।

गुजरात ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 231 रन बनाए। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम सिर्फ 196 रन ही बना सकी।

मैच में कई मोमेंट्स रहे, पहला गिल का शतक। शुभमन गिल  ने 51 गेंदों में 103 रन की पारी खेली।

दूसरा, सुदर्शन का शतक। साई सुदर्शन ने 55 गेंदों में 104 रन की तूफानी पारी खेली।

तीसरा, देशपांडे की गेंदबाजी। तुषार देशपांडे ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

चौथा, रहाणे, रचिन के विकेट। अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र 1-1 रन पर आउट हो गए।

पांचवां, मिचेल की बल्लेबाजी। डैरिल मिचेल ने 34 गेंदों में 63 रन की पारी खेल CSK की वापसी कराई।

छठा, मोईन अली की तूफानी पारी। मोईन अली ने 36 गेंदों में 56 रन की शानदार पारी खेली।

सातवां, मैदान में घुसा फैन। मैच के दौरान एमएस धोनी का एक फैन मैदान में घुस गया, जिससे कुछ देर मैच रुक गया।

आठवां, मोहित शर्मा की गेंदबाजी। मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। 

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here