1. भावनाएं छुपाना
जब हम अपने जज्बातों को दबाते हैं, तो लोग हमें समझ नहीं पाते। धीरे-धीरे हम खुद को सबसे अलग महसूस करने लगते हैं।
2. हर वक्त मोबाइल में डूबे रहना
वर्चुअल दुनिया में खो जाना असल रिश्तों से दूरी बना देता है। हम आसपास के लोगों से बातचीत करना बंद कर देते हैं। यह डिजिटल आदत अकेलेपन की आदत बन जाती है।
3. मदद न मांगना
जब हम हर चीज अकेले संभालने की कोशिश करते हैं, तो कोई पास नहीं आता। लोगों को लगता है हमें किसी की जरूरत नहीं है।
4. खुद को दूसरों से कम समझना
अगर हम खुद को बार-बार नाकाम या असफल समझें, तो आत्म-संवाद भी नकारात्मक हो जाता है। इससे हम लोगों से कतराने लगते हैं, और उनसे दूरी बनाने लगते हैं।
5. सामाजिक मौकों से बचना
जब हम बार-बार पार्टी, कॉल या मीटिंग से बचते हैं, तो लोग भी दूर होने लगते हैं। धीरे-धीरे हमारे आसपास से लोग गायब होने लगते हैं।
6. हर किसी पर शक करना
अगर आप किसी के भी इरादों पर शक करते हैं, तो नजदीकियां खुद ही टूट जाती हैं। रिश्तों की बुनियाद भरोसे पर होती है। इससे अकेलापन और बढ़ता है।
7. हमेशा व्यस्त रहना
अगर आप काम में इतने डूबे हैं कि रिश्तों के लिए समय नहीं, तो दूरी तय है। काम के चक्कर में भावनाएं छुप जाती हैं। धीरे-धीरे यह व्यस्तता खालीपन बन जाती हैं।
8. खुद को दोष देना
हर बात में खुद को दोषी ठहराना आत्मग्लानि को जन्म देता है। इससे हम खुद से कटने लगते हैं और दूसरों से भी दूरी बना लेते हैं। यह आदत हमें भीतर ही भीतर तोड़ देती है।
9. दूसरों की मदद न करना
लोगों की बात न सुनने से और उनकी मदद न करने से वे दूर हो जाते हैं। सिर्फ लेना और न देना रिश्तों को एकतरफा बनाता है। यह आदत सामाजिक अलगाव को बढ़ाती है।
10. बीते रिश्तों या गलतियों में फंसे रहना
बार-बार पुराने दर्द या रिश्तों के बारे में सोचने से आगे बढ़ना रुक जाता है। इस वजह से नए लोगों से जुड़ने की हिम्मत नहीं होती।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें