Trending

नए रिश्ते में जाने से पहले छोड़ें 7 आदतें

लोग नए रिश्ते में जाने से पहले वही पुरानी गलतियां कर देते हैं, जिससे उनकी रिलेशनशिप कमजोर हो जाती है।

ऐसे में नए रिश्ते में कदम रखने से पहले कुछ आदतों को छोड़ना बहुत जरूरी होता है।

1. ओवरथिंकिंग
आप अपने साथी के हर शब्द और हर कदम पर जरूरत से ज्‍यादा सोचने लगते हैं तो हो सकता है कि इस वजह से आपके रिश्‍ते में अविश्वास और तनाव पैदा हो जाए।

2. पॉजिटिविटी की कमी
रिश्‍ते में भरोसा या मजबूती तभी आती है, जब आप निगेटिव बातों से अपने रिश्‍ते को बचाकर रखते हैं।

अगर आप ज्यादा शिकायतें कर रहे हैं तो आपका पार्टनर गुस्सा हो सकता है और रिश्‍ते में तनाव बढ़ सकता है।

3. हाई एक्सपेक्टेशन
हर किसी की अपनी सीमाएं होती हैं, ऐसे में बेहतर रिश्‍ता बनाना चाहते हैं तो पार्टनर के साथ बाउंड्री में रहें और ज्‍यादा उम्‍मीदें न पालें।

4. इनसिक्योरिटी
खुद पर कंट्रोल करें और खुद के आत्म-संयम और आत्म-विश्वास को मजबूत बनाएं। तभी आपका रिश्‍ता बना रहेगा।

5. कंट्रोलिंग न बनें
हर इंसान का पर्सनल स्‍पेस जरूरी है। आप हर बात पर उन्‍हें कंट्रोल करने का प्रयास करेंगे तो रिश्‍ता बोझिल होगा और असंतोष की भावना बढ़ेगी।

6 .कम्युनिकेशन की कमी
रिश्ते में खुलकर बात करना बहुत जरूरी है। आप अपनी भावनाओं, चिंताओं को अच्‍छी तरह नहीं बताते हैं तो इससे गलतफहमियां बढ़ेंगी।

7. एक्स के साथ तुलना
अगर आप अपने नए पार्टनर की तुलना एक्स के साथ करते हैं, तो ये आपकी एक बड़ी गलती है। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here