Fashion

हल्दी की रस्म में किस रंग की
 पहनें ड्रेस

शादी से पहले हल्दी की रस्म में आप ट्रेडिशनल आउटफिट भी पहन सकती हैं या फिर मन हो तो कंटेम्परेरी ड्रेसेज भी। लेकिन, कपड़ों का रंग सोच-समझकर चुनना चाहिए।

जानिए हल्दी की रस्म में आपके ऊपर किस रंग के कपड़े फबेंगे और आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे।

पीला
हल्दी के हर फंक्शन में यही रंग छाया रहता है। पीला रंग शुभ माना जाता है। आप पीले रंग की साड़ी, लहंगा या अनारकली सूट पहन सकती हैं।

ऑरेंज कलर
यह भी हल्दी के फंक्शन के लिए एक बेहतरीन रंग है। आप इस कलर की साड़ी, लहंगा चोली, अनारकली ड्रेस या इंडो-वेस्टर्न स्टाइल भी ट्राई कर सकती हैं।

ग्रीन
हल्के हरे रंग के कपड़े भी इस अवसर पर बहुत अच्छे लगते हैं। खासकर अगर उसमें कुछ सुनहरी एम्ब्रॉयडरी हो तब।

लाल या गुलाबी
हल्दी के फंक्शन में इन रंगों का हल्का शेड भी बहुत अच्छा लगता है। इस रंग की साड़ी ट्राई करें।

आसमानी नीला
हल्का नीला रंग भी बहुत आकर्षक लगता है और हल्दी के रंगीन माहौल में शानदार दिख सकता है। इसमें आप कुछ इंडो-वेस्टर्न स्टाइल टाइप पहन सकते हैं।

मल्टीकलर
अगर आप कुछ अलग चाहती हैं, तो मल्टीकलर आउटफिट्स आपको यूनिक और स्टाइलिश लुक देगा। हल्दी के फंक्शन में एक रंग-बिरंगा लहंगा बहुत अच्छा लगेगा।

आप मल्टी-कलर्ड चिकनकारी या कढ़ाई वाला अनारकली ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा फ्लोरल प्रिंट्स, जरी या मिरर वर्क भी बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here