1. सही पेन चुनें
सबसे पहले, एक ऐसा पेन चुनें जिससे आपको लिखने में आराम महसूस हो। जैल पेन, बॉल पेन या फाउंटेन पेन, जो भी आपको सही लगे, उसी का इस्तेमाल करें।
2. क्वालिटी वाले कागज का इस्तेमाल करें
चिकने और साफ कागज पर लिखने से आपकी लिखावट बेहतर दिखती है। हल्के रंग के कागज का इस्तेमाल करें, ताकि आप अक्षरों को साफ-साफ देख सकें।
3. अक्षरों का अभ्यास करें
उन अक्षरों और शब्दों का अभ्यास करें जो आपको मुश्किल लगते हैं। आप ऑनलाइन हैंडराइटिंग वर्कशीट्स या किताबों का उपयोग कर सकते हैं।
4. ज्यादा दबाव न डालें
लिखते समय कलम पर ज्यादा दबाव न डालें। इससे ज्यादा स्याही फैल सकती है, आपकी उंगलियां और हाथ थक सकते हैं और आपकी लिखावट भी खराब हो सकती है।
5. अक्षरों को समान आकार दें
कोशिश करें कि आपके सभी अक्षर एक ही आकार के हों। इससे आपकी हैंडराइटिंग साफ और देखने में सुंदर लगेगी।
6. शब्दों के बीच उचित दूरी रखें
हर शब्द के बाद पर्याप्त जगह छोड़ें। इससे लिखावट को पढ़ने में आसानी होगी।
7. रोज अभ्यास करें
अच्छी हैंडराइटिंग एक दिन में नहीं बनती। हर रोज कम से कम 10-15 मिनट लिखने का अभ्यास करें। आप किसी भी चीज को अपनी हैंडराइटिंग में लिख सकते हैं, जैसे कोई कहानी या कविता।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें