1. लाल
लाल रंग काफी वाइब्रेंट होता है। यह आकर्षण, ऊर्जा और पैशन का रंग है। लाल को खतरे का संकेत भी माना जाता है।
2. नीला
नीला रंग कोमलता, स्थिरता, दिव्यता और शांति को दर्शाता है। यह रंग दिमाग को शांत करता है और बेहतर महसूस करवाता है।
3. हरा
हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है। यह प्रकृति, हरियाली और ताजगी को दर्शाता है। यह रंग समृद्धि का भी प्रतीक है और मन को शांत करने वाला है।
4. पीला
पीला रंग खुशी, दोस्ती और आशा का प्रतीक है। यह रंग नई उम्मीद जगाता है। हालांकि हद से ज्यादा पीला रंग चिंता और घबराहट भी दे सकता है।
5. काला
काला रंग शक्ति, गंभीरता और रहस्य का प्रतीक है। यह विरोध को भी दर्शाता है। इस रंग का उपयोग कई बार दुख और दर को दिखाने में भी होता है।
6. सफेद
सफेद रंग शांति और शुद्धता को दिखाने वाला होता है। यह सादगी का रंग है। अक्सर सफेद रंग नकारात्मक भावों को दूर करता है।
7. नारंगी
नारंगी रंग को रचनात्मकता, वीरता और उत्साह का रंग है। यह रंग मानसिक चंचलता और जिज्ञासा को प्रेरित करता है।
8. गुलाबी
गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक है। यह जज्बात और कोमलता का रंग है। यह रंग प्यार और सुकून की भावना को बढ़ावा देता है।
9. बैंगनी
बैंगनी रंग रॉयल्टी का रंग है। यह भव्यता, और गहरी सोच का रंग है। यह रंग ऐश और आराम, शाहीपन और कभी कभी आध्यात्मिकता को भी दिखाता है।
10. भूरा
भूरा रंग समृद्धि, स्थिरता और जुड़ाव का रंग है। यह रंग जमीन से जुड़ा हुआ है और एक ठहराव महसूस करवाता है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें