Trending

भारत के 5 ऐतिहासिक दरवाजे

भारत के इतिहास में द्वार यानी दरवाजों का बहुत महत्व रहा है। सम्राटों के विजय से लेकर मेहमानों के स्वागत तक में द्वारों का निर्माण कराया जाता था।

देश भर में आज भी ऐसे बहुत से दरवाजे मौजूद हैं, जो न सिर्फ ऐतिहासिक गाथाओं के प्रतीक हैं, बल्कि भारत के गौरवशाली अतीत को भी दर्शाते हैं।

इन ऐतिहासिक दरवाजों की भव्यता और उनकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि उन्हें पर्यटन और शोध दोनों के लिए महत्वपूर्ण बनाती है। जानिए ऐसे ही 5 दरवाजों के बारे में।

1. गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई
26 मीटर ऊंचा यह दरवाजा 1911 में राजा जॉर्ज पंचम और रानी मैरी के स्वागत के लिए बनाया गया था।

2. इंडिया गेट, नई दिल्ली
यह 43 मीटर ऊंचा स्मारक, उन भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया था, जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध और अफगान युद्धों में अपने प्राण न्योछावर किए थे।

3. बुलंद दरवाजा, फतेहपुर सीकरी
इसकी ऊँचाई 53.63 मीटर है। इसे अकबर ने 1602 में दक्कन विजय के उपलक्ष्य में बनवाया था।

4. तीन दरवाजा, अहमदाबाद
इसे 1415 में भद्र किले के पूर्वी द्वार के रूप में बनाया गया था। यह अहमदाबाद नगर निगम के प्रतीक चिन्ह में भी शामिल है।

5. भड़कल गेट, औरंगाबाद
यह दरवाजा, मुगलों के खिलाफ विजय के उपलक्ष्य में बनाया गया था। इसे 1612 में मलिक अंबर ने बनवाया और इसे ‘विजय द्वार’ के नाम से भी जाना जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here