त्रेता युग में कैसे
मनाई जाती थी
होली?

Trending

होली दुनिया के सबसे पुराने त्योहारों
में से एक है, लेकिन समय के साथ इससे
जुड़ी कई परंपराएं बदलती रहीं।

वैदिक काल में होली का पर्व नवात्रैष्टि
यज्ञ के तौर पर मनाया जा था, जिसमें
खेत के अधपके अन्न को यज्ञ में डालते थे।

उन दिनों अन्न को होला कहते थे।
इसी वजह से इसका नाम
होलिकोत्सव पड़ा।

भारतीय ज्योतिष के हिसाब से होली
के दिन से ही हिंदु नव वर्ष की शुरुआत
होती है। इसलिए यह पर्व बसंत के
आने का प्रतीक भी है।

माना जाता है कि होली के दिन ही
प्रथम पुरुष मनु का जन्म हुआ, जिसकी
वजह से इसे मन्वादितिथि कहा जाने लगा।

त्रेता युग की शुरुआत में होली धुलेंडी
के रूप में मनाई जाने लगी। माना जाता है
कि भगवान विष्णु ने धूली का वंदन किया था,
जिससे इसका नाम धुलेंडी हो गया।

धुलेंडी पर्व होली के अगले दिन मनाया
जाता है, इसमें लोग एक-दूसरे पर धूल
और कीचड़ लगाते हैं, इसे धूल का
स्नान भी कहा जाता है।

पुराने जमाने में विवाहित महिलाएं
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए होली
मनाती थीं और चांद की पूजा
करती थीं।

वर्तमान समय तक आते-आते होली
का स्वरूप और भी बदल गया ।
अब होली बुराई  पर अच्छाई के रूप
में मनाई जाती है।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here