Trending

होलिका की राख
से तिलक क्यों
लगाते हैं?

फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन होता है, इस साल होलिका दहन 13 मार्च, गुरुवार को होगा और होली 14 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी।

होलिका दहन के दिन अग्नि जलाकर नकारात्मक शक्तियों को दूर करने की परंपरा है। सही मुहूर्त में होलिका दहन करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

इस साल होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:26 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। भद्रा सुबह 10:35 बजे से रात 11:26 बजे तक रहेगा इसलिए इसके बाद ही दहन करना शुभ रहेगा।

शास्त्रों के अनुसार, हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को मारने के लिए होलिका की सहायता ली थी लेकिन भगवान विष्णु की कृपा से होलिका जल गई और प्रह्लाद सुरक्षित बच गए।

इस दिन लोग लकड़ियों और उपलों से अग्नि जलाते हैं। इसमें गेहूं की नई बालियां और गोबर के उपले अर्पित किए जाते हैं, जिससे बुरी शक्तियां नष्ट होती हैं।

होलिका दहन के बाद राख से तिलक लगाने की परंपरा है। इसे शुभ माना जाता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

होलिका दहन से पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है, जिसमें विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं। इस साल होलाष्टक 7 मार्च से 13 मार्च तक रहेगा।

कई स्थानों पर इसे छोटी होली भी कहते हैं। लोग इस दिन परिवार और समाज के साथ एकत्र होकर पूजा करते हैं और अगले दिन रंगों की होली मनाते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here