Trending

घर को चमकाएं
सिर्फ 10 स्टेप्स में

1. रोज करें झाड़ू-पोछा
घर में रोज सुबह झाड़ू और पोछा लगाएं। इससे धूल-मिट्टी और बैक्टीरिया घर में जमेंगे नहीं, और सफाई में एकसाथ ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।

2. समान अपनी जगह पर रखें
जो चीज जहां की है, वहीं रखें। इधर-उधर फैला समान घर को गंदा दिखाता है। रोज की आदत से सफाई आसान होती है। हर सदस्य को यह आदत अपनानी चाहिए।

3. किचन रोज साफ करें
खाना बनाने के बाद आलस न करें और तुरंत गैस और प्लेटफॉर्म पोंछें। किचन से दुर्गंध और कीड़े दूर रहते हैं। रात में किचन पूरी तरह साफ करके ही सोएं।

4. बाथरूम की नियमित सफाई करें
बाथरूम को हफ्ते में कम से कम दो बार सफा करें। नियमित सफाई नहीं करेंगे तो गंदगी जमेगी। बाथरूम में एयर फ्रेशनर का भी इस्तेमाल करें।

5. डस्टबिन समय पर खाली करें
हर कमरे का कूड़ेदान रोज खाली करें। किचन डस्टबिन को ढककर रखें। वरना गंध और मच्छर बढ़ सकते हैं। सप्ताह में एक बार डस्टबिन धोना भी जरूरी है।

6. कपड़े समय पर धोएं और समेटें
गंदे कपड़े इकट्ठा न होने दें। धुले कपड़े जल्दी सुखाकर फोल्ड करें। कमरे में फैले कपड़े अव्यवस्था लाते हैं। अलमारी में कपड़े अच्छे से जमाकर रखें।

7. फर्नीचर और खिड़कियां पोंछें
सप्ताह में एक बार सभी सतहें साफ करें। खिड़कियों की जाली पर धूल जल्दी जमती है। यह ऐलर्जी से भी बचाता है। महीने में एक बार परदे भी धोएं।

8. जूते-चप्पल दरवाजे पर रखें
भीतर गंदगी आने से रोकने के लिए बाहर ही रखें। एक शू-रैक से व्यवस्था बनी रहती है। फर्श कम गंदा होता है। घर में अलग चप्पल रखें तो और अच्छा।

9. अनावश्यक चीजें हटाएं
पुराने अखबार, टूटी चीजें, और खाली डिब्बे हटा दें। क्लटर कम होने से सफाई आसान होती है। घर खुला और व्यवस्थित लगता है।

10. हर सदस्य की जिम्मेदारी तय करें
साफ-सफाई सिर्फ एक की जिम्मेदारी न हो। हर कोई अपने कमरे और सामान की देखभाल करे। साझेदारी से घर हमेशा चमकता रहता है। बच्चों को भी छोटी जिम्मेदारियां दें।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here