Trending

दुनिया के सबसे
 गर्म देश, जहां
 पूरे साल गर्मी

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया का सबसे गर्म देश कौन सा है? अक्सर लोग सोचते हैं कि सबसे गर्म जगहें सिर्फ रेगिस्तान होते हैं, लेकिन यह सच नहीं है।

जानिए कौन से देश सालभर सबसे
ज्यादा गर्म रहते हैं और इनका
औसत तापमान कितना है।

सबसे गर्म देश की बात करें तो माली और बुर्किना फासो टॉप पर हैं। दोनों देशों का औसत वार्षिक तापमान 28.3°C रहता है, यानी हर मौसम में तपती गर्मी।

तीसरे नंबर पर आता है किरिबाती,
जहां का औसत तापमान 28.2°C है।
ये देश महासागर के बीच बसा है,
लेकिन यहां भी गर्मी कम नहीं होती।

इसके बाद आता है जिबूती और टुवालू,
दोनों का औसत तापमान 28°C है।
 गर्म हवाएं और नमी इन जगहों को
और भी ज्यादा गर्म बनाती हैं।

सेनेगल, मौरिटानिया, मालदीव, पलाउ और बेनिन भी टॉप 10 में शामिल हैं। इन देशों में गर्मी कोई सीजन नहीं, बल्कि रोज की बात है।

सबसे गर्म देशों की लिस्ट में हमारा
 भारत 23.7°C औसत तापमान के
साथ दुनिया में 84वें नंबर पर है।

भारत में भले ही राजस्थान या दिल्ली
 जैसे इलाकों में तापमान 45°C तक चला
जाता हो, लेकिन पूरे देश का औसत
देखें तो यह बाकी गर्म देशों से पीछे है।

दुनिया की सबसे गर्म जगह की बात करें,
 तो अमेरिका की डेथ वैली में पारा
 50°C के पार चला जाता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here