1. लोकतंत्र की स्थापना
1947 के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना करने के बाद, आजाद भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र बना।
2. संविधान का निर्माण
डॉ भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में 1950 में भारत का संविधान लागू हुआ। आज भी यह देश का सर्वोच्च कानून है।
3. हरित क्रांति
1960 के दशक में हुई हरित क्रांति के बाद भारत खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बना। इस क्रांति से कृषि उत्पादन बढ़ा और किसने की आय में भी सुधार हुआ।
4. परमाणु शक्ति
1974 में पोखरण का पहला परमाणु परीक्षण और 1998 में पोखरण II के जरिए भारत ने परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनकर एक सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाया।
5. अतंरिक्ष के क्षेत्र में विकास
15 अगस्त 1969 में भारत में ISRO की स्थापना हुई, जिसने चंद्रयान और मंगलयान जैसे सफल मिशनों से दुनिया को चौंकाया और भारत का लोहा मनवाया।
6. IT के क्षेत्र में विकास
1990 के दशक में हुए आईटी सेक्टर के विकास के बाद, भारत ने दुनियाभर में सॉफ्टवेयर सेवाओं के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। आज बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे शहर “आईटी हब” हैं।
7. आर्थिक सुधार
1991 में भारत में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में कई सुधार आए, जिन्होंने विदेशी निवेश और निजीकरण को बढ़ावा दिया। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी आई।
8. UPI का विकास
यूपीआई के विकास ने भारत को वैश्विक स्तर पर डिजिटल भुगतान में लीडिंग पोजीशन दिलाई। यूपीआई ने डिजिटल लेनदेन को तेज, सुरक्षित और सुलभ बनाया।
9. अंतर्राष्ट्रीय मंच पर प्रभाव
भारत ने संयुक्त राष्ट्र और G20 जैसे मंचों पर सक्रिय रहकर विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। भारत का BRICS और क्वाड जैसे अंतर्राष्ट्रीय समूहों में भी योगदान है।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें