Trending

व्हेल से जानलेवा विस्फोट का खतरा?

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के तस्मानिया तट पर फंसी 150 से ज्यादा व्हेल में से 90 को मार दिया गया। लेकिन क्यों? इसकी वजह चौंकाने वाली है।

जब कोई व्हेल मरती है तो उसके शरीर में मौजूद बैक्टीरिया मीथेन गैस बनाना शुरू कर देते हैं, इससे व्हेल के अंदर गैस का दबाव बढ़ता जाता है

व्हेल के शरीर में गैस बनती रहती है लेकिन बाहर नहीं निकल पाती और जैसे ही इसका दबाव बढ़ता है, पेट फटने की नौबत आ
जाती है।

इतना ही नहीं, कई बार गैस के अत्यधिक दबाव के कारण व्हेल का शरीर अचानक तेज धमाके के साथ फट जाता है।

ऐसे विस्फोट से आसपास के लोग गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं। ऐसे कई मामले पहले सामने आ चुके हैं।

तस्मानिया में समुद्र तट पर इतनी बड़ी संख्या में मरी हुई व्हेल का रहना लोगों के लिए खतरनाक हो सकता था।

इसी खतरे को देखते हुए 90 व्हेल को मारने का फैसला गया ताकि वे तट पर सड़कर विस्फोट का कारण न बनें।

हालांकि, यह दर्दनाक है लेकिन इंसानों की सुरक्षा के लिए इसे जरूरी माना गया।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here