अंतरिक्ष में कोई ऑक्सीजन नहीं होती तो फिर एस्ट्रोनॉट्स कैसे सांस लेते हैं, आइए जानते हैं कि स्पेस में जिंदा रहने का राज
क्या है।
धरती से 120 किमी ऊपर तक ही ऑक्सीजन की मौजूदगी है। उसके बाद अंतरिक्ष में ऑक्सीजन का नामोनिशान नहीं होता।
स्पेसक्राफ्ट में ऑक्सीजन टैंक होते हैं, जो एस्ट्रोनॉट्स को सांस लेने में मदद करते हैं।
एस्ट्रोनॉट्स जब तक स्पेसक्राफ्ट के अंदर रहते हैं, तब तक उन्हें अलग से ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत नहीं पड़ती।
अगर एस्ट्रोनॉट्स स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकलते हैं तो उन्हें स्पेससूट पहनना होता है। इसमें ऑक्सीजन टैंक लगे होते हैं, जो उन्हें सांस लेने में मदद करते हैं।
स्पेससूट में कार्बन डाइऑक्साइड को फ़िल्टर करने के लिए स्क्रबर भी होते हैं। ये एस्ट्रोनॉट्स को ताजी हवा देने का काम
करते हैं।
मिशन के दौरान हमेशा ऑक्सीजन का बैकअप रखा जाता है। तकनीकी खराबी की स्थिति में एस्ट्रोनॉट्स के पास इमरजेंसी ऑक्सीजन मौजूद रहती है।
हर एस्ट्रोनॉट के पास एक छोटा पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर होता है। जिसे इमरजेंसी के समय स्पेसक्राफ्ट में सुरक्षित लौटने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
स्पेसक्राफ्ट में ऑक्सीजन को रिसाइकल करने की तकनीक होती है, जिससे एस्ट्रोनॉट्स को लंबी अवधि तक सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें