Trending

ग्रीनलैंड की
 मछलियां गाती
हैं गाना

आर्कटिक और अटलांटिक महासागर के बीच स्थित ग्रीनलैंड जितना खूबसूरत है,
उतनी ही अनूठी यहां के समंदर में रहने वाली मछलियां हैं।

ग्रीनलैंड के आसपास समुद्र में रहने वाली व्‍हेल मछलियां न सिर्फ आपस में खूब बातें करती हैं, बल्कि गाना भी गाती हैं।

वैज्ञानिकों ने 2010 से लेकर 2014 तक समंदर में माइक्रोफोन लगाकर इन मछलियों की आवाजें रिकार्ड की हैं। 

इस रिकॉर्डिंग के दौरान ही वैज्ञानिकों को पता चला कि ये मछलियां तरह-तरह के गाने भी गाती हैं।

2010 से 2014 के बीच वैज्ञानिकों ने ग्रीनलैंड के आसपास के समुद्री इलाके में 300 बोहेड व्‍हेल मछलियों पर रिसर्च की।

इस दौरान अंडरवाटर माइक्रोफोन से मछलियों की आवाजें रिकॉर्ड की गईं। पहले तो वैज्ञानिक को लग रहा था कि ये सिर्फ आपस में बातें कर रही हैं। 

जैसे-जैसे मछलियों की आवाजों का संग्रह बढ़ता गया, तब समझ आया कि ये मछलियों के गाने की आवाजें हैं।

व्‍हेल की इन आवाजों में सिंगर्स के सुर की तरह उतार-चढ़ाव भी है। वैज्ञानिकों ने कुल 184 गाने रिकॉर्ड किए।

ग्रीनलैंड के आसपास रहने वाली ये व्हेल मछलियां करीब 200 साल तक जिंदा रहती हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here