Trending

स्टूडेंट्स के लिए 10 टाइम मैनेजमेंट टिप्स

1. टाइमटेबल बनाएं
हर दिन के लिए एक टाइमटेबल तय करें। इससे हर काम को सही समय मिल पाता है और बिना भटके काम पूरा करने में मदद मिलती है।

2. पढ़ाई के लक्ष्य छोटे रखें
बड़े टारगेट के बजाय छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। हर लक्ष्य पूरा होने से मोटिवेशन बना रहता है। इससे समय की बर्बादी से बचा जा सकता है।

3. मोबाइल का उपयोग ज्यादा न करें
पढ़ाई में मोबाइल का उतना ही उपयोग करे जितनी जरूरत है, नहीं तो समय की बर्बादी होगी। पढ़ने के टाइम पर नोटिफिकेशन बंद कर दें। फोकस बढ़ेगा और समय बचेगा।

4. सोशल मीडिया का टाइम तय करें
सोशल मीडिया एक टाइम लिमिट में ही इस्तेमाल करें। इसके लिए एक निश्चित समय रखें – जैसे 30 मिनट। इससे दिनभर ध्यान नहीं भटकेगा।

5. कठिन विषय पहले पढ़ें
जिन विषयों में अधिक ध्यान चाहिए, उन्हें पहले पढ़ें। ताजा दिमाग से पढ़ना ज्यादा असरदार होता है। बाद में कम समय में बाकी टॉपिक हो जाते हैं।

6. रिवीजन के लिए फिक्स टाइम रखें
हर दिन थोड़ा समय रिवीजन के लिए रखें। इससे पुरानी चीजें दोहराई जा सकती हैं। परीक्षा से पहले दोबारा समय नहीं लगाना पड़ता।

7. ग्रुप स्टडी को सही ढंग से करें
जरूरी हो तभी ग्रुप स्टडी करें और उसे नियंत्रित रखें। सिर्फ दोस्तों के साथ बैठने से समय बर्बाद होता है। सही ग्रुप में पढ़ाई फटाफट होती है।

8. डिस्ट्रैक्शन फ्री जोन बनाएं
पढ़ाई के लिए एक शांत और व्यवस्थित जगह चुनें। जहां कम से कम डिस्ट्रैक्शन हों। फोकस बढ़ने से समय की बचत होती है।

9. मल्टीटास्किंग न करें
एक समय में एक ही काम करें। एक साथ कई चीजें करने से समय ज्यादा लगता है। फोकस बना रहे तो काम जल्दी पूरा होता है।

10. हर टॉपिक का टाइम लिमिट तय करें
हर विषय या चैप्टर के लिए समय की सीमा तय करें। टाइम के अंदर खत्म करने की कोशिश करें। इससे पढ़ाई में गति बनी रहती है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here