Trending

कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए मनी सेविंग टिप्स

कॉलेज स्टूडेंट्स को अक्सर पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। पॉकेट मनी खत्म होने के बाद उनकी परेशानी और बढ़ जाती है।

अगर आप भी ऐसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो जानिए कुछ आसान से तरीके, जिन्हें अपनाकर अपनी पैसों से जुड़ी दिक्कतें दूर कर सकते हैं।

पैसे बचाने के लिए सबसे पहले अपना पूरे महीने का बजट बनाएं। उसमें आपको मिलने वाली पॉकेट मनी और खर्च का पूरा हिसाब रखें।

कॉलेज स्टूडेंट्स को रोज-रोज महंगे रेस्टोरेंट्स में खाना खाने और नए-नए गैजेट्स खरीदने से बचना चाहिए।

दोस्तों पर खर्च करते समय भी अपनी क्षमता का ध्यान रखना चाहिए। अकेले खर्च करने की बजाए सब मिलकर कॉन्ट्रिब्यूशन करें।

सिर्फ उन्हीं चीजों पर अपने पैसे खर्च करें, जिनकी आपको वाकई जरूरत है। दिखावे के लिए कुछ न खरीदें।

कॅालेज के टाइम से ही आप अपनी लाइफस्टाइल सही कर सकते हैं। इसका असर आपकी पूरी जिंदगी बदल देगा।

पढ़ाई के बाद अपने खाली टाइम में इंटर्नशिप, पार्ट-टाइम जॅाब या साइड बिजनेस करें।

कॅालेज की पढ़ाई के समय से ही कई स्टूडेंट इनवेस्टमेंट शुरू कर देते हैं। आप भी उनसे सीख सकते हैं।

पैसिव इनकम जेनरेट करने की कोशिश करें। स्कॉलरशिप के लिए अप्लाई करें, ताकि आपकी ट्यूशन फीस कम हो सके।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here