नालंदा को खिलजी ने जलाया या ब्राह्मणों ने?

Trending

भारत का प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय 13वीं सदी तक नष्ट हो चुका था। कुछ इतिहासकार इसके लिए खिलजी को जिम्मेदार मानते हैं, तो कुछ ब्राह्मणों को।

12वीं सदी के इतिहासकार मिन्हाज की किताब 'तबकात-ए-नासिरी' में तुर्की सैन्य कमांडर बख्तियार खिलजी के हमले की जानकारी है।

जिसके मुताबिक 1192 में खिलजी ने 200 घुड़सवारों के साथ बिहार में एक किले पर आक्रमण किया था।

नालंदा के नष्ट होने के बाद वहां जाने वाले तिब्बती भिक्षु धर्मस्वामिन के मुताबिक तुर्की हमलावरों ने बिहार के बौद्ध मठों ध्वस्त कर लूटा लिया।

हालांकि, कई इतिहासकारों के मुताबिक ब्राह्मणों और बौद्धों के बीच विवाद होने के बाद 2 ब्राह्मणों ने नालंदा में आग लगा दी थी।

तिब्बती लामा तारानाथ और सुम्पा खान पो के मुताबिक बौद्ध भिक्षुओं से विवाद के बाद 2 ब्राह्मणों ने नालंदा के पुस्तकालय जला दिए।

इतिहासकार डॉ. रुचिका शर्मा के मुताबिक नालंदा को जलाना तो दूर, खिलजी ने उसे हाथ तक नहीं लगाया था।

डॉ. रुचिका कहती हैं कि मिन्हाज की किताब में खिलजी के एक विहार पर हमले का जिक्र है, लेकिन नालंदा नाम कहीं नहीं लिखा।

मिन्हाज एक जगह ओदंत विहार नाम बताते हैं। इतिहासकार जादुनाथ इसकी पहचान ओदंतपुरी मठ के रूप में करते हैं, जो नालंदा से काफी दूर है।

धर्मस्वामिन भी बिहार में तुर्कों के हमले का जिक्र तो करते हैं, लेकिन नालंदा का नहीं। नालंदा पर हमला खिलजी की मौत के 28 साल बाद हुआ।

लाइफ & स्टाइल की और
स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here