Trending

दुनिया में
 कैसे फैला मैकडॉनल्ड्स?

मैकडॉनल्ड्स की शुरुआत साल 1940 में कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डिनो में रिचर्ड और मौरिस मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने की थी।

उन्होंने अपना पहला रेस्तरां खोला था, जिसका नाम मैकडॉनल्ड्स फेमस बारबेक्यू था। 

इस रेस्टोरेंट में बारबेक्यू से जुड़े आइटम मेन्यू में थे। हालांकि, बाद में उन्हें पता चला कि ज्यादातर मुनाफा हैमबर्गर की बिक्री से आ रहा है।

इसलिए उन्होंने अपने मेन्यू में हैमबर्गर, चीजबर्गर, आलू के चिप्स, कॉफी, आइसक्रीम एड किए। 

साल 1967 में मैकडॉनल्ड्स ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कदम रखा था। आज McDonald के भारत सहित 100 से अधिक देशों में 39,000 से अधिक आउटलेट हैं।

मैकडॉनल्ड्स हर साल लगभग 10 लाख लोगों को रोजगार देता है। कहते हैं कि अमेरिका में हर 8 में से 1 व्यक्ति मैकडॉनल्ड्स में काम कर चुका है।

कमला हैरिस भी उन अमेरिकियों में से एक हैं, जिन्होंने मैकडॉनल्ड्स में नौकरी की है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here