Trending

पहली बार किसने बनाए पॉपकॉर्न?

पॉपकॉर्न का इतिहास बहुत ही दिलचस्प और हजारों साल पुराना है। माना जाता है कि धरती पर पहली बार पॉपकॉर्न लैटिन अमेरिका के आदिवासियों ने बनाया था।

एक खास तरह के मक्के से तैयार किया जाने वाला पॉपकॉर्न आज सबसे पॉपुलर स्नैक्स में से एक है।

पॉपकॉर्न के तकरीबन 5,600 साल पुराने अवशेष न्यू मेक्सिको की एक गुफा में पाए गए। माना जाता है कि उस गुफा में रहने वालों ने ही सबसे पहले पॉपकॉर्न बनाया।

वहां के आदिवासी पॉपकॉर्न बनाने के लिए मक्के को रेत या गर्म पत्थरों में रखते थे, जिससे दाने फट जाते थे। 

भीषण सर्दी से बचने के लिए हम कई उपाय करते हैं। बावजूद घर में रहने पर हाथ-पैर ठंडे हो जाते हैं। ऐसे में घर को गरम रखना जरूरी है।

इससे पॉपकॉर्न बनकर तैयार हो जाता था। जिसे वे मसाले और घी डालकर खाते थे। खाने के साथ ही आदिवासी पॉपकॉर्न से माला भी बनाते थे।

जब यूरोप के लोग अमेरिका आए, तो उन्हें पहली बार पॉपकॉर्न के बारे में पता चला। इसके बाद पूरी दुनिया में पॉपकॉर्न तेजी से फैल गया।

17वीं सदी के आते-आते अमेरिका में तो पॉपकॉर्न नाश्ते का सबसे पॉपुलर हिस्सा बन गया।

1885 में चार्ल्स क्रेटर्स ने पॉपकॉर्न बनाने की मशीन का आविष्कार किया। जिसके बाद और आसानी से पॉपकॉर्न तैयार किया जाने लगा।

साल 1930 तक आते-आते पॉपकॉर्न की कीमतों मत में गिरावट आ गई और यह सिनेमा हॉल्स में भी मिलने लगा।

तभी से पॉपकॉर्न खाने की आदत लग गई, फिल्म देखते समय और यह मूवी थिएटरों में एक जरूरी स्नैक्स बन गया।

1980 के दशक में माइक्रोवेव पॉपकॉर्न ने लोगों के घरों में पॉपकॉर्न बनाने का तरीका बदल दिया। आज के समय में बहुत से रूपों में पॉपकॉर्न मिलते है। 

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here