स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटने के लिए खास प्रक्रिया होती है। इसमें स्पेसशिप को स्पेस स्टेशन से जोड़ने, सुरक्षा जांच और सही ट्रेजेक्टरी सेट करने जैसे अहम स्टेप्स होते हैं।
स्पेस स्टेशन से जुड़ा स्पेसशिप एयरलॉक के जरिए कनेक्ट किया जाता है। यह सुनिश्चित करता है कि अंदर का वातावरण स्थिर रहे।
डॉकिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पेसशिप का दरवाजा खोला जाता है। अंतरिक्ष यात्री स्पेससूट पहनकर स्पेसशिप में प्रवेश करते हैं।
इसके बाद स्पेसशिप को स्पेस स्टेशन से अलग किया जाता है और छोटे जेट इंजन (थ्रस्टर्स) से उसे नियंत्रित किया जाता है।
धरती पर वापसी के लिए स्पेसशिप को सही गति और दिशा में लाना जरूरी होता है। यह धीरे-धीरे पृथ्वी के वातावरण में प्रवेश करता है
भीषण गर्मी से यात्रियों और उपकरणों को बचाने के लिए स्पेसशिप में हाई-क्वालिटी हीट शील्ड लगे होते हैं। ये शील्ड गर्मी को झेलते हुए अंदर का तापमान संतुलित रखते हैं।
सही ऊंचाई और गति पर पहुंचने के बाद स्पेसशिप के पैराशूट खुलते हैं। ये लैंडिंग को नियंत्रित करते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर उतर सकें।
लैंडिंग के बाद रिकवरी टीम पहुंचती है और यात्रियों को मेडिकल जांच के लिए स्पेशल आइसोलेटेड क्लीन रूम में ले जाती है।
अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ हफ्तों तक विशेष निगरानी में रखा जाता है। उन्हें फिर से पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल बनाया जाता है ताकि वे सामान्य जीवन में वापस लौट सकें।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें