Trending

कुछ लोग कैसे कंप्यूटर से भी तेज होते हैं?

आपने सुना होगा “मानव कंप्यूटर”, यानी ऐसे लोग जो पलक झपकते गणित के बड़े से बड़े सवाल हल कर देते हैं। कभी आपने सोचा है वे ऐसा कैसे करते हैं?

क्या सच में दिमाग इतना तेज हो सकता है? हां! यह अभ्यास, विशेष तकनीक और तेज दिमाग का नतीजा होता है, और कई बार जन्मजात क्षमता भी।

भारत की शकुंतला देवी “ह्यूमन कंप्यूटर” का एक बेहतरीन उदाहरण है, उन्होंने बहुत बड़े कैलकुलेशन लाइव किए है।

ह्यूमन कंप्यूटर वेदिक गणित की ट्रिक्स का इस्तेमाल करते हैं। यह स्पीड बढ़ाने में मदद करती हैं, जैसे “कंप्लीमेंट”, “क्रॉस-सब्ट्रैक्शन” आदि।

ये लोग दिमाग में नंबर को विजुअल इमेज की तरह देखते हैं, इससे जोड़, गुणा जल्दी हो जाता है।

कुछ लोगों का कहना है कि वे कैलकुलेशन को एक रिदम या पैटर्न की तरह सोचते हैं, जैसे म्यूजिक का बीट, जिससे उन्हें कैलकुलेशन करने में आसानी होती है।

प्रतिदिन घंटों अभ्यास, पजल सॉल्विंग और तेजी से सोचना उनकी इस क्षमता को और धारदार बनाता है।

मानव कंप्यूटर बनने का एक राज है, बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के एकाग्रता से सोचना।

अभ्यास, सही गाइडेंस और तकनीकों से कोई भी तेज कैलकुलेशन सीख सकता है।

मानव दिमाग में अनंत संभावनाएं हैं, सही दिशा मिले, तो यह किसी भी मशीन को मात दे सकता है। इसका उपयोग करें, यह आपका सबसे तेज कंप्यूटर है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here