Trending

जैसा सोचोगे, वैसा ही पाओगे!

1. सोच बदलने से दिशा बदलती है
हम जैसा सोचते हैं, हमारी जिंदगी वैसी ही हो जाती है। हमारी सोच सकारात्मक है या नकारात्मक यही हमारे जीवन की दिशा भी तय करती है।

2. आत्मविश्वास सबसे जरूरी
आत्मविश्वास ही आपका सबसे बड़ा हथियार होना चाहिए। जब आप खुद की काबिलियतों पर विश्वास करते हैं तो आधी जंग तो वहीं जीत लेते हैं। विश्वास ही बदलाव की शुरुआत है।

3. कल्पना जीवन बुनती है
कल्पना शक्ति में चमत्कार की ताकत होती है। जब खुद को सफलता के शिखर पर देखते हैं, तो दिमाग वहां तक पहुंचने की राह ढूंढ़ने लगता है। मन की तस्वीरें असलियत में बदलने लगती हैं।

4. मुश्किलों को चुनौती की तरह देखें
मुश्किल हालात में भी पॉजिटिव एटीट्यूड होने से कठिनाइयां अवसर में बदल जाती हैं। मन की शक्ति दर को हिम्मत में बदलती है।

5. इमोशंस पर कंट्रोल
सफलता तक की यात्रा में डर, निराशा और गुस्से की भावना तो आएगी ही, लेकिन जरूरी है इन पर नियंत्रण पाना। जिसने अपनी भावनाओं को जीत लिया, वह जीवन में कुछ भी जीत सकता है।

6. अनुशासन जरूरी
अपने आप को अनुशासित करें। छोटा ही सही पर रोज प्रयास करें। अनुशासन की प्रेरणा का सही स्रोत है। मोटिवेशन कभी रहेगा कभी नहीं, पर अनुशासन हमेशा साथ देगा।

7. पॉजिटिव सेल्फ टॉक
आप खुद से कैसे बात कर रहे हैं यही तय करता है आपके विचार कैसे होंगे। ‘मैं बेकार हूं’ की जगह ‘मैं सीख रहा हूं’ कहे। शब्दों में बड़ी ताकत होती है।

8. डर पर जीत
डर और हिम्मत दोनों से अंदर से जन्म लेता है। आपको तय करना है कि आपको डर के साथ जीना है या हिम्मत के साथ। अपने मन को प्रशिक्षित करें, डर खुद भागेगा।

9. कठिन समय में भी आशावादी रहें
मुझे कुछ अनुकूल नहीं हो रहा है, तब भी मन उम्मीद बनाए रखने में सक्षम है। आशावादी सोच से निराश भी सीख में बदलता है। हालात कैसे भी हो, उम्मीद नहीं छोड़ना।

10. मन की शक्ति से बदलाव
दुनिया और हालात को बदलने से पहले खुद को बदलना जरूरी है। जब आप बदलेंगे तब हालत भी बदलेंगे। जीवन का पौधा मन के बीच से ही उगता है।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here