Trending

प्यार में दिमाग कैसे काम करता है?

1. डोपामाइन की बाढ़
प्यार में दिमाग डोपामाइन नाम का हार्मोन रिलीज करता है। यह हार्मोन ऊर्जा, उत्तेजना और खुशी के लिए जिम्मेदार होता है। इस वजह से ही हमें सामने वाला व्यक्ति बहुत खास लगने लगता है।

2. सेरोटोनिन घटता है
सेरोटोनिन हार्मोन मूड, एंग्जायटी जैसी चीजों को रेग्यूलेट करता है। प्यार की शुरुआती दिनों में इस हार्मोन में कमी आती है, जिससे दिमाग में वह एक ही इंसान छाया रहता है।

3. लव हार्मोन बढ़ता है
प्यार में पढ़ने पर लव हार्मोन यानी ऑक्सीटोसिन की मात्रा बढ़ती है। यह गले लगने या छूने से रिलीज होता है। प्यार में अपनापन और जुड़ाव इसी हार्मोन की देन है।

4. एमिग्डाला एक्टिविटी काम हो जाती है
डर और खतरे को पहचानने वाला एमिग्डाला प्यार में शांत हो जाता है। इसी वजह से लोग प्यार में जोखिम लेने से पीछे नहीं हटते। दिमाग को दिल से हार मिलती है।

5. लॉजिक वाला हिस्सा धीमा होता है
दिमाग में फ्रंटल कॉर्टेक्स लॉजिक के लिए जिम्मेदार होता है। प्यार में यह हिस्सा धीमा पड़ जाता है। यही कारण है कि कई बार हम प्यार में बेवकूफी भरे फैसले लेते हैं।

6. डोपामाइन से खिंचाव 
प्यार में जिस व्यक्ति की वजह से डोपामाइन बढ़ता है, उसकी बार-बार याद आती है। यह एक इमोशनल एडिक्शन की तरह होता है हम उसे अनुभव को बार-बार दोहराना चाहते हैं। 

7. दिमाग रिवॉर्ड सिस्टम बन जाता है 
मुस्कान, तारीफ और स्पर्श जैसी चीजें दिमाग के लिए इनाम की तरह है। जब उसे यह इनाम मिलते हैं तो शरीर और मन दोनों सुख की अनुभूति करता है।

8. तनाव में कमी, पर इमोशंस की भरमार
प्यार में स्ट्रेस हारमोंस काम हो जाते हैं। लेकिन शुरुआती दिनों में बेचैनी बढ़ सकती है। ‘क्या वो भी मुझे पसंद करता है’ जैसे सवाल दिमाग में आते हैं।

9. भावनात्मक यादों में तेजी
दिमाग का एक हिस्सा हिप्पोकैंपस यादों से जुड़ा होता है। प्यार में यादें भावनाओं के साथ जुड़ जाती है और इसी वजह से पहली मुलाकात, पहला स्पर्श सब याद रहता है।

10. ‘मैं’ से ‘हम’ की भावना
प्यार में ‘मैं’ के बारे में सोने वाले दिमाग अचानक से ‘हम’ के बारे में सोचने लग जाता है। ‘हम क्या करेंगे’, ‘हमारा भविष्य कैसा होगा’ जैसे सवाल दिमाग में आते हैं।

Click Here

लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें

Click Here