1. इंटरनेट क्या है?
इंटरनेट एक वैश्विक नेटवर्क है जो दुनियाभर के कंप्यूटरों को आपस में जोड़ता है। इसके जरिए हम जानकारी, फोटो, वीडियो आदि साझा कर सकते हैं।
2. जब आप कुछ सर्च करते हैं…
जब आप सर्च इंजन में कुछ टाइप करते हैं, तो वह जानकारी दूर कहीं मौजूद सर्वर से आपके डिवाइस तक आती है – वो भी कुछ सेकंड में।
3. सर्वर क्या होता है?
सर्वर एक ताकतवर कंप्यूटर होता है जो वेबसाइट्स और ऐप्स का डेटा स्टोर करता है। वहीं से आपके सवाल का जवाब आता है।
4. डिवाइस कैसे जुड़ते हैं?
आपका मोबाइल या कंप्यूटर Wi-Fi, मोबाइल नेटवर्क या ब्रॉडबैंड के जरिए इंटरनेट से जुड़ता है।
5. डेटा कैसे ट्रैवल करता है?
डेटा छोटे-छोटे पैकेट्स में बंट कर केबल, फाइबर ऑप्टिक या सैटेलाइट के माध्यम से सफर करता है।
6. IP एड्रेस
हर डिवाइस का एक यूनिक IP एड्रेस होता है, जिससे डेटा यह पहचानता है कि उसे कहां पहुंचना है।
7. DNS क्या करता है?
DNS (डोमेन नेम सिस्टम) वेबसाइट का नाम (जैसे www.xyz.com) को IP एड्रेस में बदलता है, ताकि सही सर्वर से जुड़ सकें।
8. राउटर का काम
राउटर इंटरनेट को आपके फोन या लैपटॉप तक पहुंचाने वाला माध्यम है। यह डेटा को सही दिशा में भेजता है।
9. स्पीड क्यों घटती-बढ़ती है?
नेटवर्क ट्रैफिक, खराब सिग्नल, या कमजोर सर्वर की वजह से इंटरनेट की स्पीड पर असर पड़ता है।
10. इंटरनेट की विशाल दुनिया
इंटरनेट का नेटवर्क हर सेकंड अरबों डेटा पैकेट्स भेजता है। यह एक अद्भुत तकनीकी जाल है, जिसे हम हर दिन इस्तेमाल करते हैं।
लाइफ & स्टाइल की और स्टोरीज के लिए क्लिक करें